घर में इन 6 पौधों को लगाना माना जाता है बेहद शुभ, बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
पेड़ पौधे लगाने से न सिर्फ शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ पौधे लगाने से उनके चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं
दोस्तों पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है। पेड़ पौधे प्रकृति के संचालन के बहुत आवश्यक होते हैं। पेड़ पौधे लगाने से न सिर्फ शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ पौधे लगाने से उनके चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं। कुछ पौधों के फूल मां लक्ष्मी पर अर्पित करने से घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाता है। आइए आज हम आपको काम की जानकारी के माध्यम से बताते हैं कि वह कौन से पौधे हैं, जिनको घर में लगाने से आपको लाभ होगा और आपको एक अलग अनुभूति होगी.
तुलसी
आज हम आपको बताएंगे सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व माना गया है। इस पौधे में कई सारे औषधि गुण होते हैं। घर में तुलसी के होने से शुद्ध हवा मिलती है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा हवा से जहरीले केमिकल्स को अवशोषित करता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। इसलिए आपको देश में ज्यादातर घरों में एक तुलसी का पौधा जरूर लगा हुआ मिलता है.
लक्ष्मणा
घर के लिए यह पौधा बेहद शुभ माना गया है। यह धन को आकर्षित करता है। इस पौधे को घर में लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यह पौधा मां लक्ष्मी को अति प्रिय होता है। इसे गमले में लगाया जा सकता है।
रजनीगंधा
घर में रजनीगंधा लगाना काफी शुभ माना गया है। रजनीगंधा की तीन किस्म होती है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे सुगंधित इत्र और तेल भी बनाए जाते हैं।
अश्वगंधा
अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। वास्तु नियम के अनुसार यह पौधा घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।इसलिए अमूमन आप इस पेड़ को ज्यादातर घरों में पाते है.
हरसिंगार
हरसिंगार को पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहती है। इसके फूलों में तनाव दूर करने की क्षमता होती है। इसे घर में लगाने से घर में तनाव में कमी आती है. इसलिए इस पौधे का लोग घर में बड़ी मात्रा के इस्तेमाल करते है.
सफेद आक
आंक के पौधे में भगवान गणेश का वास माना जाता है। सफेद आंक के पेड़ घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पेड़ के फूल से भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है।ऐसे में इस पेड़ का बहुत महत्व माना जाता है.