दोस्तों गर्मियों के मौसम आखिर कौन सा फल खाए यह कई लोगों के लिए कंफूशन वाला प्रश्न होता है ऐसे में आज हम आपको 8 ऐसे फल बताएंगे जिन्हे आप गर्मी के मौसम में खा सकते है जिसके ढेरो सारे फायदे है.
तरबूज
गर्मियों में तरबूज खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर में पानी की पूर्ति होती है और लू लगने से भी बचाव होता है। इसको खाने से पेट हेल्दी रहता है और बाल भी तेजी से लंबे होते है।
बेल
गर्मी से राहत पाने के लिए बेल खा सकते हैं या इसका शरबत भी पी सकते हैं। जी हां, इस मौसम में बेल खाने के बड़े फायदे हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। इस फल में फाइबर, विटामिन और अन्य सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक है।
अंगूर
पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से गर्मी में प्यास कम लगती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। अंगूर खाने से गर्मी में होने वाली थकान भी दूर होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अंगूर में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाया जाता हैं, जो शरीर को हेल्दी रखता है।
अनानास
अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में मौजूद गुण हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए सहायक है। इसिलिए गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए अनानास का सेवन अवश्य करें।
संतरा
गर्मी में संतरा खाने से शरीर में नमी तो रहती ही है, साथ ही संतरा पौटेशियम की कमी को भी दूर करता है. संतरे में करीब 80 प्रतिशत तक पानी ही होता है, ऐसे में गर्मियों के दौरान आप शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए संतरे का जूस पीएं. संतरा सादा भी खा सकते हैं.
खरबूजा
यह फल सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी मात्रा अधिक होती है। ये दोनों तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए सहायक है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। इस फल का उपयोग कई तरह की मिठाइयों में भी किया जाता है।
लीची
फलों को हर मौसम में खाना चाहिए, लेकिन गर्मियों के मौसम में इसका उपयोग अधिक मात्रा में करना चाहिए. लीची एक ऐसा फल है जिसे गर्मियों के सीजन में जरूर खाना चाहिए. इस फल में विटामिन बी और सी के साथ ही कॉपर और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इससे शरीर में लाल रक्त कणिकाओं में बढ़ोत्तरी होती है यानी खून का बनना बढ़ जाता है.
जामुन
जामुन खाने के अनगिनत लाभ है। यह गर्मियों में खाया जाने वाला खास फल है। यह स्वाद के साथ कई गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन-सी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार है।